हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी
हिंदी पखवाड़ा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इन्हीं
का कार्यक्रमों के तहत विद्यालय पुस्तकालय के द्वारा दिनांक: 20/09/2025 (शनिवार) को विद्यालय
स्तर पर हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें की विद्यालय के सभी छात्र एवं
शिक्षक इस आयोजन में सम्मिलित हुए और इस पुस्तक प्रदर्शनी से पुस्तकालय के अंतर्गत जो भी
हिंदी की पुस्तक हैं उनसे अवगत हुए। इस पुस्तक प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य के विभिन्न महान
लेखकों एवं कवियों के पुस्तकों का प्रदर्शनी किया गया था जिनमें की महत्वपूर्ण रूप से मुंशी प्रेमचंद,
मैथिली शरण गुप्त, जयशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय पुस्तक विन्यास के द्वारा प्रकाशित अन्य लेखकों
द्वारा लिखी गई पुस्तकों का प्रदर्शनी किया गया था।






